सहारनपुर।भारतीय किसान मजदूर मंच महिला ब्रिगेड की जिलाध्यक्ष आरती शर्मा ने शाइस्ता बेगम को नगर प्रभारी व तरन्नुम को प्रवक्ता नियुक्त करने की घोषणा की। स्थानीय हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्षा आरती शर्मा ने महिला ब्रिगेड की कार्यकारिणी का गठन करते हुए शाइस्ता बेगम को नगर प्रभारी, शबनम, रजिया, नसरीन को महानगर उपाध्यक्ष, कु. संध्या एडवोकेट, फौजिया परवीन व सोनिया को महामंत्री, गुरजीत, शिवानी, शमा, खुशनसीब, शाइना व अनु को सचिव तथा हसीना बाबरी को कोषाध्यक्ष व तरन्नुम को प्रवक्ता बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिला कमेटी की घोषणा की जाएगी। बैठक को सम्बोधित करते मंच के प्रदेशाध्यक्ष चै. नीरपाल सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए संगठन से जोड़ा गया है ताकि महिलाओं के शोषण पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं के न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति किसी से कम नहीं है। इसके लिए उन्हें रोजगार से जोड़ने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान संगीता, शोभा, सायरा, कौसरजहां, हिना, महरूनिशा, अनीसा, फिरोजा, रेशमा, अंजलि, काजल, चैधरी सुरेश पाल, अरविंद मलिक, सोनी, दिलशाद, पहलवान, सलीम, अबरार, जुबेर आदि मौजूद रहे।
सहारनपुर में भाकिमं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी।