सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
महापौर संजीव वालिया आज यहां नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम से सम्बंधित समस्या लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाएगा ताकि नगर को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विकसित महानगर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि महानगर की जनता अपनी समस्याओं के साथ-साथ महानगर को स्मार्ट बनाने के सम्बंध में अपने सुझाव भी दे। उन्होंने कहा कि महानगर के समुचित विकास में जनता के सुझावों को शामिल कर उनकी आकांक्षाओं को भी पूरा करने का काम किया जाएगा। उन्होंने जनसमस्याओं के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
सहारनपुर में जनसमस्याएं सुनते महापौर संजीव वालिया।